Thursday, September 28, 2023
Home देश स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ब्रिटेन का तंज, कहा- हमसे 100 करोड़ का...

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ब्रिटेन का तंज, कहा- हमसे 100 करोड़ का कर्ज लेकर 3300 करोड़ की मूर्ति बना रहा है भारत

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



लंदन। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ब्रिटेन ने भारत पर तंज करते हुए कहा है कि हमसे 100 करोड़ का कर्ज लेकर भारत 3300 करोड़ की मूर्ति बना रहा है। ब्रिटेन का कहना है कि भारत एक अमीर देश है। ब्रिटेन ने भारत को बीते तीन सालों के दौरान 100 करोड़ से अधिक का अनुदान दिया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उद्घाटन के बाद पूरी दुनिया में इसके चर्चे हैं। बता दें कि यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी ऊंचाई में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई से लगभग दोगुनी है।

ब्रिटेन में उड़ रहा है मजाक

ब्रिटेन ने पिछले वर्षों में भारत को 1 बिलियन पौंड से अधिक अनुदान दिया है। अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के बाद इसका यह कहकर मजाक उड़ाया जा रहा है कि भारत एक अमीर देश है, क्यों कि इसे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का सौभाग्य मिला है। बता दें कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित विशाल कांस्य स्मारक का बुधवार को अनावरण किया गया था। शुरू से ही अत्यधिक खर्चे के लिए इस प्रोजेक्ट की निंदा की जा रही है। यह इंजीनियरिंग परियोजना 2012 में शुरू हुई, जब ब्रिटेन ने भारत को 300 मिलियन पाउंड का कर्ज दिया था। 2013 में एक 268 मिलियन पौंड का अनुदान दिया गया। 2014 में यह आंकड़ा 278 मिलियन पौंड और 2015 में 185 मिलियन पौंड का था। अब ब्रिटेन का आरोप है कि उसके पैसे से मदद लेकर भारत ने यह मूर्ति बना दी। ब्रिटेन के एक सांसद पीटर बोन ने कहा, “हमारे द्वारा दी गई सहायता से 330 मिलियन खर्च करने का मामला बहुत अजीब है। यह साबित करता है कि हमें भारत को पैसा नहीं देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “यह पूरी तरह भारत के ऊपर है कि वे अपने पैसे कैसे खर्च करते हैं, लेकिन अगर वे इतनी महंगी मूर्ति का खर्च बर्दाश्त कर सकते हैं, तो यह स्पष्ट है कि वह एक अमीर देश है जिसे हमें सहायता देने की आवश्यकता नहीं है।”

कहां गया ब्रिटेन का पैसा

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सहायता से मिले धन को सौर पैनलों , कम कार्बन उत्सर्जन करने वाली परिवहन योजनाओं और महिलाओं के अधिकारों में सुधार की परियोजनाओं पर खर्च किया गया था। ब्रिटेन के अखबारों में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यहां ब्रिटेन की तुलना में अधिक अरबपति हैं। यह वर्तमान में बीमारी और स्वास्थ्य की देशव्यापी समस्याओं के बावजूद अधिक विदेशी सहायता प्रदान करता है।






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments