कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। पूरे विश्व में कोरोना का कहर छाया हुआ है। हमारा देश भी पूरी तरह लॉक डाउन में है इसी बीच एक बेहद बुरी खबर सिनेमा और खासकर करके बॉलीवुड के लिए अाई। दिग्गज बॉलीवुड एक्टर्स इरफान खान ने अपनी लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
इरफान खान को Colon Infection था। जिस वजह से इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट थे। इस खबर के बाद पूरा बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इरफान के फैंस और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए अपने अपने भावनाए रख रहे है और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से नियमों का पालन किया जाएगा। और इरफान खान का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिलो कि धड़कन कहे जाने वाले इरफान खान की अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोगो को जाने की ही इजाजत मिली है। इरफान खान के बड़े फेन बेस देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स की अंतिम यात्रा में बहुत से बॉलीवुड सितारे शरीक होते है। लेकिन इरफान खान की विदाई में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।
इरफान खान को 2018 में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिससे उन्हें आंतो का संक्रमण भी ही गया था। इनकी आखिरी फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम थी। इस फिल्म उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए इरफान खान के निधन पार शोक जताया है।
बॉलीवुड सितारों के साथ साथ राजनेताओं ने भी इरफान के निधन पर शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा है कि इरफान खान के निधन से सिनेमा और थिएटर जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके कार्यों को अलग अलग माध्यमों के जरिए याद रखा जाएगा। उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालो को वह सांत्वना देते है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।