सिंहवाड़ा। शुक्रवार को सिमरी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पहली पुण्यतिथि पर उनको फूल माला अर्पित कर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्य्क्ष फरीद खान, कैलाश मिश्र ने उनके जीवनी पर चर्चा कर उन्हें श्रधंजलि अर्पित की।
