सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के भरवाड़ा, सिमरी, गौड़ा, मनिहास, कंसी, बिरदीपुर, शोभन, भपुरा, कठलिया,बहुआरा बुजुर्ग,कटका में शांतिपूर्वक ताजिया मिलान कर मोहर्रम पर्व मनाया गया। या हुसैन,नारे तकबीर के नारों के पूरा इलाका गूंजता रहा।हाथो में तिरंगा झंडा थामे युवक देशभक्ति का परिचय दे रहे थे।धार्मिक मान्यता के अनुसार इंसानियत न इस्लाम के दुश्मन बादशाह यजीद ने अपनी सत्ता कायम करने के लिए हजरत इमाम हुसैन व उनके परिवारों के लोगो पर जुल्म किया और मोहर्रम में दसवे दिन कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन शहादत हुए इसी याद में मोहर्रम पर्व मनाया जाता है।वही शांति व्यव्यस्था को लेकर सिमरी थाना अध्य्क्ष हरिकिशोर यादव, सिंहवाड़ा प्रभारी थानाध्य्क्ष शशिकांत सिन्हा, सीओ सुशील उपाध्याय, बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, बीस सूत्री सदस्य अमजद अब्बास, फरीद खान,मुखिया भोला पासवान, लतिफुर रहमान, इजहार आलम मुन्ना, नौशाद खान, नजिस खान नसरुल्लाह, अतीक अहमद, स्वर्णकार संघ अध्य्क्ष शम्भू ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि नन्दकिशोर साह व शांति समिति के सदस्य के अलावा मुहर्रम कमिटी के सदस्य शांति व्यव्यस्था में मौजूद रहे।

