सिंहवाड़ा से विजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
सिंहवाड़ा। थाना परिसर में गुरुवार को निवर्तमान थानाध्य्क्ष सत्यप्रकाश झा की बिदाई समाहरोह आयोजित हुई।
मौके पे सरपंच पति नंदकिशोर साह ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने एक अलग प्रकार की पहचान बनाई। हमेशा समाजिक सौहार्द को मजबूती से बनाये रखा। जिनको भुला नही जा सकता है।
वही स्वर्णकार संघ अध्य्क्ष शम्भू ठाकुर ने कहा कि थानांध्य्क्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूती से बनी रही।
वही निवर्तमान व पस्थापित थानाध्य्क्ष को पाग चादर व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
मौके पे पैक्स अध्य्क्ष एहतेशाम रिजवी, लक्ष्मी साह, योगेंद्र साह, मोहम्मद गुड्डु, सरपंच मनोज झा, मिथिलेश आदि मौजूद थे।