सिंहवाडा।पूर्व उपप्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष भुवन राय की माता सुदामा देवी (85 ) का निधन शुक्रवार को हो गया।दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी गोविंद राय की पत्नी सुदामा सामाजिक सरोकार से जुड़ी महिला थी।
असमायिक निधन पर सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातमी,राज्य खाद्य आयोग के चेयर मैन अताकरीम,विधायक जीवेश कुमार, पूर्व विधायक ऋषि मिश्र,उप प्रमुख रंगनाथ ठाकुर,मुखिया पिंकी देवी,पंसस अरशद मगरुब, हाफीज गुलाब,नरेश मंडल, उपमुखिया सत्तो ठाकुर,जिपस ओमप्रकाश ठाकुर,प्रमुख आरती देवी, उपप्रमुख शाजीद मुजफ्फरपुर, मुखिया लालबाबू यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू चौधरी, लोजपा जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी ने गहरी संवेदना प्रकट किया है.भुवन राय ने बताया की मां का अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक गाँव भवानीपुर महिसारी मे होगा।