सिंहवाड़ा। प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत बाढ़ के पानी से घिर गया है। बिठौली से विसनपुर होते हुए समस्तीपुर जाने वाला मार्ग बिरदीपुर चौक के निकट करीब 40 फिट में टूटकर ध्वस्त हो गया है। जहां भीषण कटाव हो रहा है। जिस कारण आस पास के ग्रामीण दहशत में है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण करीब 10 गाँव का प्रखण्ड मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। वही बिठौली बाले अतरबेल पथ पर बिठौली से सिंहवाड़ा के बीच पानी चढ़ गया है। वही रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी,कोचहि, लालपुर, खुदरी मनिहास में भी बाढ़ का पानी सैकड़ो घर मे घुस गया है। लोग सड़क किनारे रात गुजारने को विवश है।वही कटासा पंचायत के पैगम्बरपुर ठकनिया आने जाने वाली मार्ग पर ठकनिया के नजदीक पुलिया के बह जाने के कारण आवागमन बाधित है। टूटे सड़क किनारे कटाव हो रहा है। सिंहवाड़ा दक्षिणी पंचायत के मुखिया सुधीरकान्त मिश्र , बिरदीपुर मुखिया लटिफुर रहमान ने सीओ सुशील कुमार उपाध्याय को बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री पहुचाने के लिए आवेदन दिया है। वही सीओ सुशील कुमाफ उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ पीड़ित इलाको में स्थानीय जनप्रतिनिधि ले सहियोग से राहत कार्य किया जा रहा है। वही पीड़ितो के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
