सिंहवाड़ा। लोक जन शक्ति पार्टी के समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। निधन की खबर सुनते ही सिंहवाड़ा लोजपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर फैल गयी। लोजपा जिला अध्य्क्ष गगन झा, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी,प्रखंड अध्य्क्ष जय प्रकास झा, नीरो पासवान, सुमन झा,छात्र नेता विकास पुकार झा, अवधेश यादव, रूपेश सहनी ने लोकप्रिय सांसद ने निधन पर शोक व्यक्त किया।
