सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के सनहपुर पंचायत में दहेज लोभियों ने बहु की हत्या कर लाश की रातोरात अंतिम संस्कार कर दिया है। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता राजकुमार चौदरी ने स्थानिय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे कहा कि वो अपनी पुत्री की शादी 8 वर्ष पूर्व सनहपुर निवासी स्व रघुबीर मिश्रा के पुत्र राजेन्द्र मिश्रा के साथ धूम धाम से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्षो द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण शुक्रवार को उनकी पुत्री की राजेन्द्र मिश्रा, दुर्गा देवी, अखिलेश मिश्रा, आशा देवी, अर्पणा मिश्रा, धर्मकान्त मिश्रा, सुंदर मिश्रा, भोला मिश्रा ने रात्रि में गला दबाकर हत्या कर लाश को रात्रि में ही गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।वही थाना अध्य्क्ष बरुन कुमार गोस्वामी ने बताया कि आवेदन मिला है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु करवाई की जा रही है।
