सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के भरवाड़ा रजा चौक स्थित सनराइज कोचिंग सेंटर में गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर केक काट कोचिंग परिसर में पौधरोपण कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर जावेद मासूम ने बच्चे को बताया कि नेहरू जी का बच्चे के प्रति काफी स्नेह व प्यार था। जिसके कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका कहना था कि बच्चे घर और समाज मे खुशी का कारण होने के साथ ही देश के भविष्य भी होते है। नेहरू जी बहुत ही प्रेरणादायक और प्रेरित प्रकृति के थे। वह बच्चे को हमेशा कठिन परिश्रम व कठिन कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान कोचिंग परिसर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 वी क्लास में मेघावी छात्र बृह्मदेव कुमार व 10 वी क्लास की मेघावी छात्रा आसमा खातून को पाग चादर व स्टेशनरी से सम्मानित किया गया। वही मौके पर अनवर, नगमा, जुलेखा, रूबी,नूर,गुंजा,नेयाज, शम्मा,गनपत, राघव, मुस्कान,ज्योति मौजूद थी।