सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के पेथिया गाछी स्थित संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल में दीपावली के उपलय्क्ष में रंगोली प्रतियोगिता सह दिवाली उत्सव मनाया गया। आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने अपने टीम के साथ रंग बिरंगी आकर्षक रंगोली बनाकर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया
स्कूल के निर्देशक शिक्षविद निर्भय कुमार निराला ने उपस्थित छात्र छात्राओं को दीपावली की बधाई देते कहा दीपावली हमारा मुख्य त्योहार है।जो पूरे देश मे धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।हमे इसे सभी के साथ मिल जुलकर प्यार व स्नेह के साथ मानना चाहिए।उन्होंने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर स्कूल में हर वर्ष की भांति इस बार भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ये रोशनी का पर्व है। और जैसे रोशनी हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण है। वैसे ही रंग भी हमारे जीवन मे खास महत्व रखते है। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाये गए रंगोली में प्रथम स्थान मोनू कुमार, सोनू कुमार, सत्यम कुमार, आदित्य राज वैभव व दृतीय स्थान हीना प्रवीण, ,विनीता कुमारी, अन्नू कुमारी व चतुर्थ स्थान श्री राम,प्रवीण कुमार,फैसल,अभिनव कुमार,किसन कुमार को मिला वही वृक्ष संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए रंगोली में रामकिशोर कुमार,सत्यम कुमार,रवि कुमार,उज्जवल कुमार की रंगोली भी दर्शकों के मन को छू गयी।मौके पर सम्राट अशोक जन कल्याण समूह भारत के संस्थापक संजय कुमार प्राचार्य आरडी ठाकुर,रूबी राज,अजीत माधव,बैकुंठ झा,पीताम्बर ठाकुर,कल्याण कुमार झा,अभिषेक कुमार,सुजीत ठाकुर,डॉली कुमारी,बबिता मिश्रा, खुशबू कुमारी,रीता गुप्ता,अर्चना, सीता कुमारी, सोनी कुमारी उपस्थित थी। इस अवसर पर स्कूल के सभी कर्मियों के बीच मिठाई वितरण कर दीपावली कि शुभकामनाये दी गयी।