आपने भी अपने जीवन में कभी न कभी तो सुना ही होगा संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। यह बात विज्ञान के अनुसार भी बिल्कुल सही मानी जाती है। हमेशा से यही माना जाता रहा है कि सुबह का नाश्ता पूरे दिन का अहम भोजन होता है। कहा यही गया है नाश्ता एक राजकुमारी की तरह करना चाहिए, खाना एक रानी की तरह खाना चाहिए और रात्रि भोज एक भिखारन की तरह करना चाहिए। इसका अर्थ है कि अपने खाने की राशि को सुबह से शाम तक घटाना चाहिए। अंडो को वैसे तो वेजीटेरियन माना गया है परंतु कुछ लोग इसे नाॅन वेजीटेरियन की उपाधि भी देते है। अंडे हर मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाते हैं चाहे वो सर्दी हो या गर्मी। अंडो के सेवन से शरीर का वनज नही बढता और इसमें प्रयाप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। अंडे शरीर को सही मात्रा में एनर्जी भी देता है जिससे शरीर पूरे दिन उर्जा में रहता है और काम करने की शक्ति प्रदान करता है। अगर आपको अपनी बुद्धि तेज करनी है तो अंडे का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से यादाशत भी बढती है।