Sunday, April 2, 2023
Home देश लड़की के साथ खेला हैवानियत का गंदा खेल, व्हाट्सअप पर की फोटो...

लड़की के साथ खेला हैवानियत का गंदा खेल, व्हाट्सअप पर की फोटो वायरल



घर के अंदर सो रही एक लड़की को तीन लड़कों ने जबरन उठा कर एक कमरे के अंदर ले गए और इसके बाद इन युवकों ने युवती के साथ हैवानियत का गंदा खेल खेला और फिर युवती की फोटो सोशल साइट्स में डाल दी। हरियाणा के एक गांव में नशीला पदार्थ सूंघा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात को गांव से एक लड़का अपने पिता के साथ घरौंडा के पास प्राइवेट फैक्टरी में रात की नौकरी करने जाता है। घर पर उनकी माता और दो बहनें रहती हैं। घर के अंदर रात को गांव के ही तीन लड़कों ने सो रही बड़ी लड़की को उठा लिया और साथ लगते कमरे में ले गए। लड़कों ने लड़की को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। सुबह जब वह उठी तो लड़की ने अपनी माता और रात की ड्यूटी दे कर घर पहुंचे लड़के के पिता और भाई को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और अदालत में 164 के बयान दर्ज कराए। लड़की को जबरन उठाने वाले तीन युवकों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना एएसआई जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़कों ने लड़की के रात को उठाने के बाद अश्लील फोटो भी एक व्हाट्स-अप ग्रुप में डालने पर पूरे गांव में तनाव बना हुआ है।






LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments