आज रोहित शर्मा का 33 वा जन्मदिन है। कोरोना संकट में कारण उन्हें अपना जन्मदिन घर में ही मनाना पड़ रहा है। अगर ये संकट नहीं आता तो रोहित अपने मुंबई इंडियंस फैमिली के साथ अपना बर्थडे मना रहे होते।
अगर रोहित के सबसे कामयाब वर्ष की बात करें तो पिछले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात करें तो क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के है चर्चे थे। रोहित आज 33 साल के हो गए है। रोहित ने 2019 में। आईसीसी वर्ल्ड कप में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भी और बल्लेबाज नहीं बना पाया।
रोहित शर्मा ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में नया इतिहास रच दिया था। रोहित शर्मा पूरे वर्ल्ड कप के इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाए थे।
इससे पहले श्री लंका के कुमार संगकारा ने 2015 विश्व कप में रिकॉर्ड बनाया था चार शतक बनाकर। रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड तोड़कर 5 शतक एक ही एडिशन में बना दिए।
रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में 5 शतक जिन टीम के खिलाफ बनाए है वो है साउथ अफ्रीका, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका। रोहित शर्मा उस वर्ल्ड कप के सबसे शानदार बल्लेबाज थे। उन्हें दक्षिणी अफ्रीका के सामने नाबाद 122 रन बनाए थे। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 104 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 103 रन बनाए। इस तरह एक वर्ल्ड कप में रोहित ने 5 शतक बनाए थे।