Tuesday, March 21, 2023
Home Uncategorized रेवढ़ा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रखंड पर प्रदर्शन

रेवढ़ा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रखंड पर प्रदर्शन

जाले : रेवढा पंचायत के वार्ड नम्बर तीन के वार्ड सदस्य के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुचे बाढ़ पीड़ित महिला पुरुष ने सोमवार को जाले अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में महिला, पुरुष, किसी पार्टी या संगठन का कोई बैनर पोस्टर नहीं ले रखा था। प्रखण्ड कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में पहुचे बाढ़ पीड़ित के साथ वार्ड 3 की सदस्य गीता कुमारी बाढ पीड़ित के साथ पहुची थी। इनकी सिर्फ एक सूत्री मांग है कि वार्ड 3 की जनता बाढ़ की विभीषिका से पीड़ित था। उन्होंने मुखिया मिथिलेश प्रसाद के विरुद्ध आरोप लगाया कि शिक्षक सर्वेक्षण दल द्वारा सवेक्षण में इनके वार्ड को बाढग्रस्त किए जाने संबंधित प्रतिवेदन दिया गया था। लेकिन मुखिया व कर्मचारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन व सञ्चिका में हेरा-फेरी कर वार्ड तीन को वार्ड आठ बनाकर उनके हिस्से का बाढ राहत मुखिया द्वारा वार्ड आठ में कर दिया है। एक सूत्री मांगों को लेकर पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध जोरदार नारेवाजी करते हुए धरना पर सभी बाढ़ पीड़ित बैठ गए। उधर बीडीओ राजेश कुमार व अंचलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बाढ पीड़ितों से पुन: आवेदन दे जिसकी जांचोपरांत जिलाधिकारी को प्रतिवेदन भेज कर बाढ राहत उपलब्ध कराई जायगी। धरणार्थियों ने वार्ता के क्रम में सीओ ने कहा कि उनके वार्ड में आए बाढ़ की जांच के लिए सरकारी कर्मचारी पहुंचकर जांच कर प्रतिवेदन देंगे। तभी सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सकेगा। वहीं पंचायत से पहुचे बाढ पीड़ितों ने बताया कि हमसबो का विश्वास अब मुखिया पर नहीं रहा। इसीलिए हम सब आपके यहाँ पहुंचे। इनकी समस्या सुनकर अंचलाधिकारी व बीडीओ ने तुरन्त पंचायत के बाढ़ राहत सूची मंगवाकर अवलोकन भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments