सिंहवाड़ा।भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने विकास के साथ न्याय का बेहतर कार्य करने वाले पंचायतो को राष्ट्रीय पंचायत पुरूस्कार के लिए चयनित किया जाना है।आगामी 23 अक्टूबर को दिल्ली के सुब्रमण्यम हाॅल मे आयोजित समारोह मे पंचायत के मुखिया विश्वनाथ पासवान को पुरुस्कृत किया जाएगा।विभाग ने दरभंगा जिला के कुल छह प्रखंडो मे सिमरी पंचायत के मुखिया विश्वनाथ पासवान,बहादुरपुर प्रखंड के उघरा महापारा पंचायत के मुखिया निरंजन यादव,बहेड़ी के हरच्चा पंचायत के मुखिया काजल कुमारी,केवटी नयागांव पश्चिमी मुखिया नीलम देवी,मनीगाछी के चनौर पंचायत के मुखिया मदन कुमार यादव,सदर के शीशो पश्चिमी के मुखिया शमसे आलम को शामिल किया गया है।सभी चयनित मुखिया दिल्ली के लिए सोमवार को प्रस्थान किया है।