आज कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी 14 शक्तिकेंद्रों पर “मेरा बूथ सबसे मजबूत”कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शन के माध्यम से संवाद कार्यक्रम सुना गया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा मसानखोन शक्तिकेंद्र के भदौल महादलित टोले में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री जी का संवाद कार्यक्रम ध्यान पूर्वक सुना।
संवाद कार्यक्रम के उपरांत हुई सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि चुनाव कोई नेता नहीं जिताता है बल्कि चुनाव हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही जीता जाता है यदि हम बूथ को जीत लेते है तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें चुनाव में हरा नहीं सकता है।
मंडल अध्यक्ष श्री झा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प दिलाया एवं सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपनें संबोधन में आगामी 03 मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होनें बाली संकल्प रैली में प्रत्येक बूथों से कम से कम दस लोगों को जानें का आमंत्रण पत्र भी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
इस अवसर पर शक्तिकेंद्र प्रमुख कपिलदेव महतो,शक्तिकेंद्र प्रभारी शोभा कान्त झा,संजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मिंकू कुमार यादव,अमरेंद्र सिंह,प्रभात कुमार झा,अनिल पासवान,चंचल कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।