Sunday, April 2, 2023
Home देश मुख्यमंत्री ने किया मेगा पौधरोपण अभियान को लांच

मुख्यमंत्री ने किया मेगा पौधरोपण अभियान को लांच



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह यमुना नदी के किनारे उस्मानपुर तीसरा पुश्ता के गढ़ी मांडू से मेगा पौधरोपण अभियान को लांच किया। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की है कि दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने के लिए इस अभियान को जनांदोलन बना दें। हर दिल्लीवासी अपने घर के आस-पास एक पौधे जरूर लगाएं। दिलचस्प यह कि दिल्ली में चले एक दिवसीय मेगा अभियान में एक साथ 643 जगहों पर पौधे लगाए गए। सरकार की कोशिश थी कि एक दिन में पांच लाख पौधे लगाया जाएं। इसमें सरकार की तरफ से चिह्नित जगहों पर आरडब्ल्यूए, स्कूली बच्चों, बाजार एसोसिएशन ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पार्टी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने-अपने इलाके में पौधरोपण अभियान चलाया। अधिकारियों को कहना है कि अकेले गढी मांडू व उनके नजदीकी इलाकों में कार्यक्रम में आए लोगों ने करीब 60,000 पौधे लगाए गए।लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के करीब 70 फीसदी प्रदूषण का स्रोत दूसरे राज्य हैं। जबकि 30 फीसदी हिस्सा ही स्थानीय है। बावजूद इसके दिल्ली सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसमें दिल्ली का रोल अहम है। केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह इस अभियान का हिस्सा बनें। करीब 132 इको टास्क फोर्स पर्यावरण विभाग के सहयोग से पौधरोपण का काम किया। दोपहर बाद दो बजे तक टास्क फोर्स ने 75000 पौधे लगाये। वहीं, अभियान में करीब 3500 बच्चे, अध्यापक, वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय निवासियों ने इसमें शामिल थे। इसके अलावा एसडीएम अपने-अपने इलाके में अभियान को आगे बढ़ा रहे थे।






LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments