Sunday, October 1, 2023
Home मौसम मुंबई में भारी बारिश: जगह-जगह ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेनें लेट, 3 लोगों...

मुंबई में भारी बारिश: जगह-जगह ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेनें लेट, 3 लोगों की मौत-

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता – पिता घायल हो गए।

आज सुबह हुई एक अन्य घटना में ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए। कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई। मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके मलबे में कई वाहन दब गए और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश जारी रह सकती है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण हिंदमाता की सड़कें और सायन रेलवे स्टेशन तो नदी में तब्दील हो गई है।

बारिश के कारण रेलवे लाइन भी पानी में डूब गई है। रेल लाइन पर पानी भरने से वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल लाइन 5-7 मिनट देरी से चल रही हैं। वहीं, ब्रांद्रा स्‍टेशन पर भी तकनीकी खराबी आ गई है, जिस कारण ट्रेनें लेट हो गई हैं। उधर, बरसात से अंधेरी मेट्रो स्टेशन के नीचे पानी भर गया है। स्‍लो लाइन सबसे ज्‍यादा बारिश से प्रभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उपनगर में 122 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगर में 141 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की सांताक्रूज ऑब्जर्वेट्री ने पिछले 24 घंटों के दौरान (रविवार सुबह 8.30 से सोमवार सुबह 5.30 बजे तक) 195 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, जबकि आईएमडी की कोलाबा ऑब्जर्वेट्री ने 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 29 जून से एक जुलाई के बीच किसी भी समय आ सकता है। फिलहाल लू जैसी परिस्थितियों से जूझ रही दिल्ली में अगले हफ्ते मॉनसून-पूर्व की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. मोहपात्रा ने बताया कि पश्चिमोत्तर मॉनसून के 29 जून से एक जुलाई के बीच आने की उम्मीद है। मॉनसून-पूर्व की बारिश 27 जून के आसपास हो सकती है।

बिहार में प्री-मानसून: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

प्री मानसून की बारिश ने रविवार को पटना और उत्तर बिहार सहित राज्य के विभिन्न हिस्से को भिगोया। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और राज्य के विभिन्न हिस्से में झमाझम बारिश हुई। घने बादलों को देख किसानों के चहेरे भी खिल उठे। महीने भर से जारी भीषण गर्मी से भी राहत मिली। अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री नीचे आ गया। उत्तर बिहार में तो अच्छी-खासी बारिश हुई।






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लगातार तीसरे विश्व कप में ना खेलने पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, बोले- अब तो आदत हो गई है

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह...

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड अंतर से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, 41 साल पुराना हिसाब किया चुकता

भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोल के अंतर से...

सैमसंग गैलेक्सी F34-5G नए कलर ‘आर्किड वायलेट’ में लॉन्च: 7 अगस्त को पहली बार 2 कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था, शुरुआती कीमत ₹18,999

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकटेक कंपनी सैमसंग ने 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन को नए कलर 'आर्किड वायलेट' में लॉन्च किया है। इस कलर...

Recent Comments