आज महासंपर्क अभियान के पांचमें दिन मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में कुशेश्वरस्थान मंडल के हरिनगर,मसान खून,बेरि शक्तिकेन्द्र सहित कई शक्तिकेन्द्रों के वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर समाजों के बीच महासंपर्क अभियान चलाया गया।मंडल अध्यक्ष श्री झा ने पेंशनर समाजों के बीच सरकार की बिभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उनका सहयोग मांगा। पेंशनर समाज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से खुश नजर आए और उन्होनें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिए। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने मौके पर उपस्थित शक्तिकेन्द्र प्रमुख से सरकारी लाभ से बंचित लोगों की सूची बनाने एवं सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आदित्य कुमार झा,सत्येन्द्र कुमार चौधरी,जयमंगल ठाकुर, पेंशनर रामानंद चौधरी,दिनेश नारायण चौधरी,भगीरथ चौधरी,लालन पाठक,जयकृष्ण पाठक,विजय कुमार शास्त्री सहित कई कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।