Friday, June 9, 2023
Home अपराध महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा

देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लगभग हर राज्य ने अपनी सीमाएं सील की हुए थी। किसी भी प्रकार की आवाजाही बंद है सिर्फ जरूरत की सेवाओं को छोड़ कर। इसी बीच प्रवासी मजदूर पिछले 1 महीने से ज्यादा से फंसे हुए थे। पीएम मोदी द्वारा लॉकडाउन के ऐलान के साथ ये कहा था कि जो जहा है वो वहीं रहे। लेकिन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूर ही है। हजारों की तादाद में मजदूर पैदल हजारों किलोमीटर का सफर करके अपने अपने घर जाने को मजबुर है। गृह मंत्रालय की तरफ से बाद में श्रमिक ट्रेनें चलाई गई है जिससे जो प्रवासी मजदूर, छात्र, या अन्य लोग यदि अपने घर जाना चाहते है तो का सकते है।

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। औरंगाबाद में रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमे 16 मजदूरों की जान चली गई है और कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन के करीब हुआ। रेल मंत्री द्वारा जांच के आदेश दिया गए है।
सभी प्रवासी मजदूर पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ है। घटना के बाद जो स्थानीय प्रशासन है और जो रेलवे अधिकारी है वो मौके पर पहुंचे।

आपको बता दें ये सभी मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक मजदूर के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने ऐलान किया है। उन्होंने रेल मंत्री से भी बात की है और कहा है कि घायलों की हर संभव सहायता करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments