मध्य प्रदेश में हाल ही में चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए राज्य में मौजूद सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। मध्यप्रदेश में मौजूद कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सभी कार्यकर्ताओं को जोरशोर से काम करने की सलाह दी है। आने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने एक समीति का पुनर्गठन किया है। आने वाले चुनावों को सफल बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस समीति के लिए 32 लोगों के नामों को मंजूरी दी है। जिन लोगों को विधानसभा में चुनाव लड़ना हैं उन्हें अपना नाम पार्टी के दफतर में देना होगा बाद में इस पर केद्र कांगेस पार्टी मोहर लगाएगी। यह माना जा रहा है कि पार्टी सितंबर तक सभी नामों को घोषित कर देगी जिसकी मदद से उम्मीदवारो को प्रचार करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी विधायकों को दोबारा टिकट दें।
इस चुनावी मुहिम को सफल बनाने के लिए कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता सबका सहयोग देंगें। सभी पार्टीयां कोशिश कर रहीं हैं कि भाजपा सत्ता में न आ पाए। अगर इस बार भाजपा चुनाव जीतती है तो ऐसा चौथी बार होगा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार होगी।