Thursday, September 28, 2023
Home बॉलीवुड 'भारत' छोड़ने के बाद कट्टर दुश्मन बन गए थे सलमान और प्रियंका,...

‘भारत’ छोड़ने के बाद कट्टर दुश्मन बन गए थे सलमान और प्रियंका, अब शादी में भेजा न्योता

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐलान तो नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो दोनों 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर में शादी कर सकते हैं। इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज इस शादी का हिस्सा होंगे।वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के उन सभी लोगों को न्योता भेजेंगी जो कि उनके अच्छे दोस्त हैं। इस लिस्ट में फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है।ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा पुरानी बातों को भुला देना चाहती हैं। दरअसल, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म भारत के दौरान विवाद हुआ था। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। दो दिनों की शूटिंग भी हुई थी, तभी प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो निक जोनस से शादी करने जा रही हैं और उन्हें लगता है कि अपना समय फिल्म को नहीं दे पाएंगी। फिल्म से अचानक हाथ खींचने के बाद सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए थे। एक कार्यक्रम के दौरान जब सलमान खान से प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ‘अगर तुम सगाई कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं लेकिन उसने साफ शब्दों में फिल्म करने से मना कर दिया।’






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments