आज दिनांक 19-09-18 को जनकपुरी स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के विधानसभा प्रभारी,विधानसभा विस्तारक की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी जी के अध्यक्षता मे आहुत हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी सह जिला प्रभारी रामकुमार झा जी ने कहा 19 से 25 सितम्बर तक सभी शक्ति केन्द्रों पर पार्टी के लोकसभा पालक,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विधानसभा विस्तारक, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद,पूर्व विधान पार्षद, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, विधानसभा प्रभारी एँव मंडल प्रभारी का प्रवास होगा जिसमे एक पदाधिकारी 3 शक्ति केंद्र की बैठक करेंगे। उन्होंने कहा की शक्ति केंद्र के टोली की सूची, बूथो के टोली की सूची, शक्ति केन्द्र के सम्मेलन की तिथि,स्थान व समय अविलंब जिलाध्यक्ष को सौंपे।
बैठक मे लोकसभा विस्तारक राजेन्द्र मंडल,जिला महामंत्री शिवजी यादव, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,संजीव साह,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, डाँ रामचन्द्र प्रसाद,राजेश रंजन, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,विधानसभा विस्तारक,श्रीपति पाठक,रामकुमार चौधरी,देवानंद मिश्र,श्याम नारायण झा,राधाकांत सिंह, नंदकिशोर झा,प्रमोद चौधरी उपस्थित थे।