Sunday, October 1, 2023
Home Uncategorized भाकपा के अंचल सम्मेलन में याद किये गए पूर्व विधायक अब्दुस्सलाम

भाकपा के अंचल सम्मेलन में याद किये गए पूर्व विधायक अब्दुस्सलाम

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Aj news सिंहवाड़ा से विजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

सिंहवाड़ा ।  किसान , मजदूर गरीबो – पिछड़ो के नेता पूर्व विधायक कामरेड अब्दुस्सलाम की  9वी पुण्यतिथि पर शंकरपुर  में  भाकपा का 24 वा अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कॉमरेड विमलेश चन्द्र सिंह ने अध्य्क्षता करते हुए उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सलाम साहब बेहद नेक दिल इंसान थे। 10 साल विधायक व वर्षो तक उत्तर बिहार के जन नेता रहने के बावजूद कोई निजी धन अर्जित नही किये। जब भी चुनाव लड़ते तो  अपने पुश्तैनी तायदाद को बेचकर चंदे के पैसे से  मैदान में खड़े होते थे। वही जिला सचिव नारायण झा जी कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। नोटबन्दी ने देश की जनता को कमर तोड़ दिया है। हरेक जगह भ्रस्टाचार बढ़ता जा रहा है। जनता की समस्याओं का निदान नही किया जा रहा है। युवाओ को रोजगार नही मिल रहा है। जीएसटी ने वव्यपरियो की कमर तोड़ के रख दिया है। वही किसान सभा जिलाअध्य्क्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा है। आये दिन किसान के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है। वही भाकपा नेता अहमद अली तमन्ने ने कहा कि  आज के समय मे बिना जन आंदोलन किये हुए वृद्धापेंसन,इंदिराआवास योजना , शौचालय निर्माण योजना में  हरेक जगह भ्रस्टाचार व्याप्त है। इसी लिए पूरे प्रखण्ड में संगठन को मजबूत कर एक सशक्त आंदोलन खड़ा करेगी। मौके पे श्याम नंदन प्रसाद सिंह, इजहरुल हक, रामलक्षण ठाकुर, सफ़रे आलम , विद्यानंद दास आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लगातार तीसरे विश्व कप में ना खेलने पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, बोले- अब तो आदत हो गई है

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह...

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड अंतर से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, 41 साल पुराना हिसाब किया चुकता

भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोल के अंतर से...

सैमसंग गैलेक्सी F34-5G नए कलर ‘आर्किड वायलेट’ में लॉन्च: 7 अगस्त को पहली बार 2 कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था, शुरुआती कीमत ₹18,999

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकटेक कंपनी सैमसंग ने 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन को नए कलर 'आर्किड वायलेट' में लॉन्च किया है। इस कलर...

Recent Comments