सिंहवाड़ा। श्री श्री 108 दुर्गापूजा समिति दयाल सिंह संगत गोनू ग्राम भरवाड़ा में दुर्गा पूजा में इस बार छत्तीसगढ़ के महामाया माई मंदिर के तर्ज पर बन रहे 60 फिट ऊँचे भव्य पंडाल का नजारा दर्शन के लिए आये भक्तो को देखने को मिलेगा। भरवाड़ा के पंडाल कारीगर विगत 20 दिन से जोड़- शोर से रूप देने में लगे हुए है। वही भगवती स्थान के निकट बंगाल के आसनसोल के तर्ज पर बन रहे 55 फिट ऊँचा प्रवेश द्वार दूर से ही भक्तो का मन को आकर्षित कर रही है। अग्यासपुर के मूर्तिकार सुरेश पंडित के देखरेख में प्रतिमा निर्माण कार्य किया जा रहा है।वही साउंड व लाइट सिस्टम संतोष कुमार,कुशेश्वर साह व पंडाल डेकोरेसन का काम मुजफ्फरपुर से आये प्रमोद साह कर रहे है। वही माँ दुर्गा की विधिवत पूजा दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के मुरारी झा शास्त्री के देख रेख में होगी। वही पूजा में संध्या आरती के समय श्रद्धालुओ को भीड़ आरती देखने उमड़ पड़ती है।भरवाड़ा में दूर -दूर से श्रद्धालु माता का दर्शन करने आते है। व माता से मन्नत मांगते है।
पूजा समिति के अध्य्क्ष व पूर्व मुखिया शम्भू ठाकुर ने बताया कि यहां सन 1972 ई0 से विधिवत पूजा की जाती है। कोई भी भक्त यहां से निराश नही जाते है। माता रानी यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। वही स्वर्णकार संघ अध्य्क्ष शम्भू ठाकुर ने बताया कि यहाँ पूजा पूरे विधि विधान से होती है। युवको द्वारा पूरे बाजार परिसर ने सफाई अभियान चलाया जाता है। वही पूजा कमिटी के सदस्य अवधेश साह, अरुण साह, संजय साह, संजय ठाकुर, सूरज कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता पूजा में सक्रिय रहते है।
माता के दर्शन को यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई परेशानी नही हो इसी लिए महिला व पुरुष के लिए प्रवेश व निकास द्वार बनाये गए है। फेकन ठाकुर सचिव
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मध्येनजर पूजा पंडाल व पूरे बाजार में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।