सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भपुरा में शुक्रवार को दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुँची सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक महिला संतोष राम की पत्नी कंचन देवी (22) वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के पिता जगजीवन राम ने बताया कि कंचन की शादी भपुरा निवासी स्व रामप्रसाद के पुत्र संतोष राम के साथ 2 वर्ष पूर्व किया था। शादी के 6 माह बाद से ही लड़के पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नही करने पर उसकी पुत्री के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। आज सुबह भी उसके साथ पहले मारपीट की गई। तत्पश्चात उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। थाना अध्य्क्ष बरुन कुमार गोस्वामी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन आया है।प्राथमिकी दर्ज करने की पार्किरिया की जा रही है।
