AJ news विजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
<img src="https://ajnewscast.com/wp-content/uploads/2018/09/IMG-20180914-WA0036_1536923720753-225×300.jpg" alt="" width="225" height="300" class="alignnone size-medium wp-image-5416" /
सिंहवाड़ा :- जिस तरह से अमृत कथा को सुनकर महापापी धुंधकारी भी परम धाम को प्राप्त हुए। इसी तरह से कथा का श्रवण कर मनुष्य भी अपना लोक सुधार सकते हैं। उक्ताशय की बात कथावाचक श्री सुनील मिश्रा जी ने अपने मुख्यबिन्दु से सिंहवाड़ा बटेस्वर धाम में श्रद्धालुजनों से श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कही। उन्होंने आगे कहा कि गोकरण की समृद्धि से अपने भाई की आत्मा को भटकने से बचाकर उसे सत्मार्ग की राहत दिखाई। उसके कानों में श्रीमद् भागवत कथा पड़ते ही वह भी स्वर्ग चला गया। यह कथा सम्पूर्ण कथा जीव के कल्याण की कथा है। जिसे सुकदेव मुनि से राजा पीरिक्षत ने सुनी थी और वह अपने जीवन में बचे दिन भगवत चर्चा में लगाकर ईश्वर के परमधाम को प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान लोगों के सारे पापों को जला कर राख कर देते हैं। उन्होंने विदुर का पावन चरित्र सुनाते हुए कहा कि भगवान पदार्थों के नहीं भाव के भूखे हैं। दुर्योधन के छप्पन भोग त्यागकर भगवान ने विदुर के घर जाकर केले के छिलकों का भोग लगाया। हमें भगवान की सेवा भाव से करना चाहिए। वही मौके पे मिथिला के सुप्रसिद्ध गायक बमबम झा ने अपने सुमधुर आवाज से भगवान के भजन गा कर भक्तो को खूब झुमाया इस शुभ मौके पर पूजा समिति के संरक्षक सुजीत रॉय, अध्यक्ष मनोज चौधरी,शेखर बिहारी,प्रेम भगत,रविन्दर भगत,रिझन राय, कुमार अभिषेक,राजू राउत,रामकुमार कुशवाहा,रंजीत ठाकुर,दिनबंधु राउत पवन पांडेय,ज्ञानेन्दू पांडेय,राजेश राउत,गौतम झा, सुजीत राउत,भक्तो के सेवा में सत्कार में लगे रहे ।