राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘संजू’ बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने चार हफ्तों तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में 5वें हफ्ते का सफर तय कर रही ‘संजू’ ने अब तक अपने खाते में 340.05 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं।
इसके अलावा संजू के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। संजू ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘पीके’ ने 340 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। संजू ने इसे पीछे छोड़ते हुए 340.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भी सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम देखी जा रही है। इस साल संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था