भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गरूवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बीते कई दिनों से जदयू और एनडीए के बीच के रिश्ते पर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन नीतीश कुमार के साथ है और यह बना रहेगा। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के संबोधन में उन्होंने पार्टी की मजबूती पर बल तो दिया ही, तमाम तरह की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं। हमें अपने सहयोंगियों को संभालना आता है। हमारे सभी सहयोगी हमारे साथ हैं। नीतीश कुमार भी साथ हैं और हमेशा साथ बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में यहां की सभी 40 सीटों पर हमारे प्रत्याशी विजयी होंगे।