प्रारंभिक शिक्षक नियोजन की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन……………डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने नेहरू भवन डुमरा में प्रारंभिक शिक्षक नियोजन संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पूरी नियोजन प्रक्रिया को सरकार के निर्देश के आलोक में पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ सही तरीके से लागू किया जाना है, ताकि नियोजित शिक्षक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा स्थापित किया जा सके, उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा आगे की सभी शिक्षा का आधार होती हैं।डीएम ने कहा कि प्रारम्भिक विद्यालयों में छठे चरण की नियोजन की प्रक्रिया की रूपरेखा जारी किया जा चुका है। इसके पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियोजन से सम्बंधित सभी बिन्दुयो पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने ने कहा कि, जिला द्वारा रोस्टर का अनुमोदन एवं नियोजन इकाइयों का प्रेषण 16.08.2019 तक होगा। सभी नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजन हेतु सूचना का प्रकाशन 20.08.2019 को होगा। आवेदन पत्र प्राप्ति की तिथि दिनांक 26.08.2019 से 25.09.2019 लिया जाएगा। मेघा सूची की तैयारी दिनांक 26.09.2019 से 11.10.2019 तक किया जाएगा। मेघा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन दिनांक 17.10.2019 तक किया जाएगा। मेघा सूची का प्रकाशन 21.10.2019 तक कर दिया जाएगा। मेघा सूची पर आपत्ति 22.10.2019 से 05.11.2019 तक लिया जाएगा। आपत्तियों का निराकरण दिनांक 11.11.2019 तक कर दिया जाएगा। मेघा सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 14.11.2019 को होगा। जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखण्ड के मेघा सूची का अनुमोदन 25.11.2019 को होगा। नियोजन ईकाई द्वारा मेघा सूची का सावर्जनिकरण दिनांक 29.11.2019 को होगा। आवेदन के साथ संलग्न स्वअभिप्राणित प्रमाण पत्रों का मूल प्रमाण पत्र से मिलान एवं चयन सूची का निर्माण दिनांक 30.11.2019 से लेकर 07.12.2019 किया जाएगा। नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र निर्गत करने की तिथि 09.12.2019 से 13.12.2019 तक रहेगी। उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ शिक्षा शैलेन्द्र कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत डुमरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात कुमार , सहित नियोजन से संबंधित सभी कर्मी एवम अधिकारी आदि उपस्थित थे।
