आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 95 बीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया।
इस सुशासन दिवस के सुअवसर पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका जन्म दिन मनाया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी भाजपा को शून्य से शिखर पर ले जाने बाले महामानव थे।श्री झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी आजाद भारत के उन महान राजनेताओं में थे जिन्होंने देश की राजनीति के साथ-साथ राजनय को भी नयी दिशाएं और नयी ऊंचाई देने में कामयावी हासिल किया।
इस अवसर पर मिंकू कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,रामविलास मुखिया,अनिल पासवान, सत्येंद्र कुमार चौधरी,प्रभात कुमार झा,अजय कुमार सिंह,कपो मुखिया,फुलकांत चौधरी,कारी राम,रामोतार खतवे,जीवन चौधरी,गंगा कुमार साहू,अजय यादव,रामनाथ मांझी,नन्दलाल महतो,पंकज कुमार झा,सुरेश पासवान,हीरा कुमार दास, नारायण झा,नीलम देवी,विजय सिंह,ऋषि पासवान,शिव नारायण गुप्ता सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।