सिंहवाडा।राज्य पशु स्वास्थ्य रक्षा टीका कर्मी संघ के आह्वान पर शुक्रवार प्रखंड के सभी टीका कर्मी ब्रुसेलोसिस एवं पशु एयर टैगिंग कार्य का बहिष्कार कर दिया है।अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से पंचायत में संचालित टीकाकरण बाधित हो गया है।
प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर मे टीका कर्मी ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पशु पालन मंत्री,व पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर नारेबाजी की। टीका कर्मीयों में सुशील कुमार राय,सुमन कुमार यादव,अमृत कुमार सिंह,सौरभ कुमार सिंह,संजीव चौधरी,कृष्ण कुमार यादव,सुशील कुमार,राजा राम यादव,हरे राम यादव,सुमन कुमार,विक्रम यादव देवनारायण कामत का कहना था की सरकार नियमित कार्य के अनुसार स्थाई वेतन भुगतान कर सरकारी कर्मचारी घोषित करे।
क्षेत्र में टीकाकरण के दौरान कर्मी के साथ घटना दुर्घटना होती है तो सरकारी सेवक की तरह दुर्घटना बीमा प्रदान करे। टीका कर्मी की मौत होने पर उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमृत कुमार सिंह ने बताया की अगर सरकार हमारे इन मांगो पर विचार नहीं करती है तो यह आंदोलन अनिश्चित काल तक चलता रहेगा।उधर टीका कर्मी ने मांगो के समर्थन में स्मार पत्र प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा.अशोक कुमार सिंह को सौंपा है।