अररिया। धनतेरस पर फारबिसगंज शहर में
माहौल कुछ ऐसा रहा कि मानों सारा शहर मां
लक्ष्मी को खोजने सड़क पर आ
गया हो। सुबह 10 बजते ही दुकानों
में खरीदारों का तांता लगना आरंभ हो
गया बल्कि दिन धनतेरस का होने के कारण
सुबह से लोगों ने खरीदारी
आरंभ कर दी।
एक अनुमान के मुताबिक, इस बार धनतेरस में
लगभग 25 करोड़ की
खरीदारी फारबिसगंज बाजार
में हुई। धनतेरस को लेकर आसपास
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग
भी खरीदारी के
लिए आधी रात तक शहर में डटे
रहे। शहर के इलेक्ट्रॉनिक दुकान, स्वर्ण
आभूषण दुकान, बर्तन दुकान एवं बाइक शोरूम
में ग्राहकों को को पैर रखने का जगह
नहीं मिल रही
थी। ज्यादातर भीड़
स्वर्ण आभूषण एवं बाइक के शोरूम में
रही। आभूषण दुकानों में अधिकांश
लोग सोने और चांदी के सिक्के
खरीदते नजर आए। माना यह जा
रहा है कि पांच करोड़ रुपये से अधिक राशि
की सोना चांदी
की बिक्री हुई है।
फारबिसगंज में छोटे एवं आभूषण के लगभग
80 दुकानें है। धनतेरस में सुदूर गांवों से आकर
मोटरसाइकिल खरीदने वालों
की सर्वाधिक भीड़
रही। वहीं ट्रैक्टर
की भी धनतेरस को लेकर
बिक्री ज्यादा रही। माना जा
रहा है लगभग आठ करोड़ की
खरीदारी केवल वाहनों
की हुई है। वहीं फ्रिज,
एसी एवं टीवी
के दर्जनों दुकानों पर भी
खरीदारों की
भीड़ लगी
रही। इस मद में भी
लगभग करोड़ के खरीदारी
होने का आकलन है। हर वर्ष की
तरह कम पूंजी वालों ने बर्तनों कि
खरीदारी की।
बर्तनों की दुकानों को हर बार
की भांति इस बार भी
सड़कों पर ही दुकानदारों ने सजा रखा
था। पूरे बाजार में चहल पहल रही।
बर्तन एवं होम एप्लायंस में भी
लगभग 5 करोड़ से ज्यादा
खरीदारी का अनुमान है।
इधर बाजार में ग्राहकों की
भीड़ से पूरे शहर में जाम
की स्थिति रही। जाम
छुड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी
कोई कसर नहीं छोड़ी।
विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवानों के
तैनाती के बावजूद भीड़ से
लोग परेशान दिखे । धनतेरस की
वजह से बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल
की तैनाती की
गई थी।
धनतेरस पर ग्राहकों ने की 25 करोड़ की खरीदारी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -