दीपिका ने किया इरफान खान को याद कहा वापस आ जाओ
एक्टर इरफान खान के जाने का दुख उनके फैंस के अलावा पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को है। इरफान खान जीतने शानदार एक्टर थे उतने ही शानदार इंसान भी थे। उनके निधन को लेकर पूरी इंडस्ट्री शोक में है। इरफान खान का व्यक्तित्व ऐसा था कि जो भी उन्हें करीब से जानता था तो वो उनका मुरीद हो जाता था। उनके दुनिया से रुक्सती के इस कड़वे सत्य कोई भी कुबूल नहीं करना चाहता है। पीकू के पांच साल पूरे हुए है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान को स्टार थे। इनके अलावा अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में थे। पीकू के अपने को स्टार इरफान खान को दीपिका पादुकोण बहुत मिस कर रही है। उन्होंने पीकू के 5 साल पूरे होने पर इरफान खान को याद किया।
दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म के एक सीन में दीपिका और इरफान बैडमिंटन खेला था। और इस वीडियो में दोनो टेनिस खेलते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ दीपिका पादुकोण ने टूटे हुए दिल का इमोजी के साथ लिखा है प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान।
आपको बता दें पीकू 5 साल पहले ये फिल्म 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सिरकार ने किया था। इस फिल्म में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। अमिताभ बच्चन का भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इस फिल्म की बहुत प्रशंसा हुई थी साथ ही फिल्म के सभी एक्टर्स के एक्टिंग कि भी काफी प्रशंसा हुई थी।