पार्षद शशि चांदना ने मेन मार्केट मंडावली में निगम स्कूल नंबर-१ के नजदीक नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया। इसके बाद ढाई घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। चांदना ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व हैं कि हम अपने चारों और स्वास्थ्यवधर्क वातावरण बनाने के लिए प्रायस करते रहे । दिल्ली नगर निगम के शाहदरा के दक्षिणी जोन में मंगलवार को एक साथ ३१ वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही मयूर विहार फेस १ में भी सफाई अभियान की शुरुआत हुई । यह विशेष अभियान जोन चेयरमैन कंचन महेशवरी की पहल पर चलाया गया। इसमें उप-महापौर से लेकर कई पार्षदों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान सफाई कर्मचारी ने जहाँ सफाई का कार्य किया, वही दूसरी और पार्षदों ने उनका हौसला बढ़ाया। पार्षदों ने रैली निकल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।साथ ही मच्छरों से होने वाली बिमारियों से बचने के लिए भी एहतियात बरतने की अपील की। इस दौरान उन क्षेत्रो में ज्यादा ध्यान दिया गया जहां पर नियमित रूप से सफाई नहीं होती हैं। विशेषकर खाली प्लॉटों में, उपमहापौर ने खुद गलियों में झाड़ू लगाई और कूड़ा भी उठाया। उन्होंने कहा की वह पार्षद होने के नाते क्षेत्र की सफाई सुनिशिचत कराने को लेकर प्रतिबंद्ध हैं।उनका मानना है कि उन्हें इसमें सफलता तभी मिलेगी अगर सभी लोग उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए वह हरसंभव प्रयास करें। वहीं प्रीत विहार वार्ड के ई और डी ब्लॉक में भी सफाई अभियान चलाया गया । इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, कपिल सिंघल, मुकेश अग्रवाल, अनिल शरण, मंडल पदाधिकार के अलावा आम लोग भी शामिल हुए। वहीँ रैली निकाली गई और दवा का छिड़काव कराया गया। पूर्व नेता सदन और लक्ष्मी नगर के पार्षद संतोष पाल के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। शास्त्री पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत विधायक ओमप्रकाश शर्मा और पार्षद रोमेश गुप्ता ने की। इसके अलावा पार्षद भावना मलिक द्वारा मयूर विहार फेज २, पार्षद श्याम सुन्दर अग्रवाल द्वारा रघुवरपुरा, कृष्णा नगर में पार्षद संदीप कपूर के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।