Thursday, September 28, 2023
Home राज्य बिहार दहेज लेने पर अड़े पिता तो फौजी युवक ने लड़की के घर...

दहेज लेने पर अड़े पिता तो फौजी युवक ने लड़की के घर पहुंचकर दो घंटे में रचाई शादी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



(A.j न्यूज़ रोहतास)

महराजगंज प्रखंड के एक फौजी ने गुरुवार को प्रेमिका के घर जाकर विवाह कर लिया। लड़की भी प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह की रहनेवाली है। दोनों स्वजातीय हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महराजगंज निवासी हीरदयाल यादव का पुत्र विशाल कुमार आर्मी में नौकरी करता है। एक साल से बाराडीह की लक्ष्मीना कुमारी से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लक्ष्मीना के पिता भिखारी यादव ने लड़के के घरवालों से मिलकर दोनों की शादी का प्रस्ताव भी दिया, पर विशाल के पिता हीरदयाल यादव दहेज को लेकर अड़ गए।

लड़के के प्रस्ताव पर लड़की पक्ष ने तुरंत दी सहमति :विशाल को जैसे ही दहेज की बात की जानकारी हुई, वह गुरुवार सुबह लड़की के घर पहुंचा और शादी करने का प्रस्ताव दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने इसे तत्काल स्वीकार कर लिया। आनन-फानन में आसपास से कई गणमान्य लोगों को बुलाया गया और लड़की के आंगन में ही पंडित को बुलाकर शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। दो घंटे तक चले शादी कार्यक्रम के बाद सिंदूरदान के साथ ही दोनों ने जीने मरने की कसम खाई। मौके पर इंद्रपुरी पैक्स अध्यक्ष, मुखिया समेत कई लोग मौजूद थे।






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

तमिल एक्टर विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाए आरोप: 6.5 लाख रुपए लेकर फिल्म ‘मार्क एंटनी’ का हिंदी वर्जन पास किया

24 मिनट पहलेकॉपी लिंकतमिल एक्टर विशाल ने CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) मुंबई के अफसरों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। विशाल...

Recent Comments