Reporting by Ravi Kumar 9931269711
नगरपालिका मध्य विधलाय में डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वस्त्र एवम सूखा राशन का वितरण किया। नगरपालिका मध्य विधलाय में मॉडल राहत कैम्प चलाया जा रहा है,जहाँ स्वास्थ्य शिविर,आंगनवाड़ी आदि केंद्र भी कार्यरत है।इस विद्यालय में सामुदायिक रसोई भी चलाई जा रही है,जहाँ सुबह शाम 500 से भी ज्यादा लोग भोजन कर रहे है।डीएम डॉ रणजीत कुमार ने भी नगरपालिका मध्य विधलाय में बाढ़ पीड़ितों के साथ सामुदायिक रसोई का भोजन चखा।उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी सफाई के साथ भोजन बनाये।साथ खा रहे बच्चों को अच्छी तरह से हाथ धोकर खाने के लिए समझाया।