आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में आगामी 19 जनवरी 2020 को बनने बाली मानव श्रृंखला में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा जल-जीवन-हरियाली के बीच महत्वपूर्ण सम्बन्ध है एवं यदि खुद को जीना है एवं आने बाली पीढ़ी को बचाना है तो जल एवं हरियाली को अपनाना हीं होगा।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 19 जनवरी2020 को बनने वाली मानव श्रृंखला का मूल उद्देश्य आम आवाम को ‘जल-जीवन-हरियाली’के प्रति जागरूक करना है।
पृथ्वी पर घटता जल स्तर,वनों का कटाव मानव सभ्यता के लिए एक गंभीर खतरा है इसलिए भी इस अभियान की सार्थकता बढ़ जाती है।जीवन के लिये जल और हरियाली ज़रूरी है और ये मानव श्रृंखला लोगों को भविष्य में आने वाले जीवन संकट से सचेत करेगी।हमारी संस्कृति में ही प्रकृति की आराधना समाहित है फिर भी हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और इसका दुष्परिणाम देख भी रहे हैं।
हमारे आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य मिले इसके लिए ही माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के सकारात्मक परिणाम के लिए मानव श्रृंखला का आह्वान किया है।
इस अभियान के दूरगामी परिणाम के लिए सामाजिक जागरूकता ज़रूरी है ।हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि दलगत भावना से ऊपर उठ कर इस अभियान को सफल करें।
बैठक के उपरांत भाजपा कार्यालय के आगें SH56 पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के प्रति जागरूकता को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया।
इस अवसर पर प्रभात कुमार झा,मिंकू कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,अनिल पासवान,अमरेंद्र कुमार सिंह, रबिन्द्र कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,रामविलास मुखिया, रेणु कुमारी,कपिलदेव महतो,मदनमोहन झा,नारायण झा,कारी राम,रामोतार खतवे,जयमंगल ठाकुर,अशोक साह,चंचल कुमार सिंह,चन्ना देवी,अंकित कुमार सिंह, अब्दुल गफूर,कैलाश राय सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।