Friday, September 29, 2023
Home बॉलीवुड जब अनुष्का से बोले शाहरुख- विराट कोहली से मेरी शादी होनी चाहिए...

जब अनुष्का से बोले शाहरुख- विराट कोहली से मेरी शादी होनी चाहिए थी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर उनके बर्थडे यानी 2 नवंबर को रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए। उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। यहां शाहरुख ने बातों बातों में कहा कि उनकी शादी विराट कोहली से होनी चाहिए थी। जिसके बारे में सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, शाहरुख ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कैटरीना अनुष्का और विराट की शादी की फोटोज की तारीफ कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वो दोनों की फोटो देखकर काफी इमोशनल हो गईं और शादी के बारे में सोचने लगी। ऐसे में शाहरुख ने भी कह डाला कि वो भी फोटो देखकर यहीं सोच रहे थे कि उनकी शादी विराट कोहली से होनी चाहिए। उनकी ये बात सुनकर सभी मुस्कुराने लगे।

एक रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछा कि दीपिका और प्रियंका की शादी पर वो क्या कहना चाहते हैं तो किंग खान ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पहले तो सब हैरान रह गए और फिर जोर-जोर से हंसने लगे। शाहरुख ने कहा कि वो दोनों शादी कर रहे हैं तो मैं क्या करूंगा इसमें। शादी उनकी होगी, बच्चे उनके होगे। मुझे जो करना था वो मैं पहले ही कर चुका। अब क्या बार-बार शादी करूं। किंग खान की ये बात सुनकर सभी हंसने लगे। एक रिपोर्टर ने शाहरुख के बगल में बैठीं अनुष्का से कहा कि आपने शादियों का ट्रेंड शुरू किया है तो शाहरुख बोले ये ट्रेंड मेरे मां-बाप ने शुरू किया है। हालांकि, ये सब उन्होंने मजाक में कहा।






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments