बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा का नाम निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच प्रियंका का निक को उनकी मां से मिलवाना इस रिश्ते की सच्चाई खुद ही बयां कर रहा है। निक को मां से मिलवाने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।
प्रियंका और निक के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं। गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं। निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं।