आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रिय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में समस्तीपुर के पूर्व सांसद सह दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व रामचंद्र पासवान जी की 63 वीं जयंती उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि स्व रामचंद्र पासवान गरीबों,बंचितों एवं शोषितों के आवाज थे।अपने मिलनसार, मृदुभाषी एवं हंशमुख स्वभाव के कारण वे अपनें दल के कार्यकर्ताओं के लिए जितने लोकप्रिय थे उतने हीं दूसरे दल के कार्यकर्ताओं के बीच भी लोकप्रिय थे।
इस अवसर पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बद्री मुखिया,लोजपा नेता सीताराम पासवान,दलितसेना के दिनेश्वर पासवान,भाजपा के सत्येंद्र कुमार चौधरी,शोभा कान्त झा, अनिल पासवान,अमरेंद्र कुमार सिंह,मदनमोहन झा,जयमंगल ठाकुर,कपिलदेव महतो, युवा अध्यक्ष कैलाश राय,हरेराम मुखिया,राम सिंह,सुनील कुमार कमती,भीम चौपाल सहित राष्ट्रिय गठबंधन के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।