Tuesday, May 30, 2023
Home चीन क्या है इस समय पाकिस्तान का हाल ?

क्या है इस समय पाकिस्तान का हाल ?



हाल ही में हुए पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे आने वाले हैं मगर तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस  की। चुनावी गणनना में यह सामने आया है कि इमरान ने अपने सभी विरोधियों को पीछे पछाड कर अपना वर्जस्व साबित किया है। वहीं क्रिकेटर इमरान व उनकी पार्टी का अनुमान है कि वह सबसे आगे रहेंगें और पार्टी ही चुनाव जीतेगी। कांफ्रेंस के अंदर इमरान ने पत्रकारों के सामने यह बात रखी है कि उनकी पिछले 22 साल की मेहनत अब रंग लाने वाली है। इमरान ने आगे बताया कि देश के प्रधानमंत्री बन वह पड़ोसियों से रिश्ते मजबूत बनाएंगे और अपने देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिश करेंगें। इमरान ने अपनी बात में पाकिस्तान को इंसानियत वाला मुल्ख बनाने की बात कही हैं। पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में भारत व चीन का महत्व बहुत ज्यादा है। इसी बात को मद्देनज़र रखते हुए इमरान ने अपने बयान में चीन की तारीफ की है क्योकिं ऐसा देखा जा रहा है पिछलेे कुछ सालों से चीन पाकिस्तान की व्यापार में मदद कर रहा है और आर्थिक रूप से भी पाकिस्तान को मजबूती दे रहा है। कश्मीर भारत और पाकिस्तन की सियासी जमीन का एक अभिन्न अंग है जिसकी वज़ह से दोनो देशो की राजनीतिक पार्टी इस मुद्दे का फायदा उठाती हैं। इमरान का मानना है वह प्रधानमंत्री बन कश्मीर के मुद्दे पर भारत से बातचीत करेंगें। कई लोगो का यह भी मानना है अगर नवाज़ शरीफ की पार्टी ने चुनाव जीत लिया तो यह एक हार वाली जीत होगी क्योकिं पार्टी का अध्यक्ष जेल में है तो यह सहानुभूति वाली जीत होगी। पाकिस्तान एक ऐसा ही राष्ट्र जिसमें भ्रष्टाचार की घटनाएं बहुत ज्यादा है। पाकिस्तान का झुकाव पिछले कुछ सालों में चीन की तरफ ज्यादा हो गया है। रिपोटर्स से यह भी साबित हुआ है कि बलूचिस्तान में सोने की खोज की चीन की कुछ कंपनियां कर रही हैं। वही चीन पूरे विश्व में सिल्क रूट जैसे ही व्यवसाय के लिए सडक बनाना चाहती है जिसमें पाकिस्तान उसकी मदद कर रहा है। चीन अपने इस प्रोजेक्ट के लिए किसी देश से कोई पैसे नही मांग रहा है चीन सभी देशो से अनुमति मांग रहा है जिससे वह अपना यह काम पूरा कर सके। भारत ने चीन के इस काम के लिए अनुमति प्रदान नही की है जिसकी वजह से यह काम चीन के लिए मुश्किल हो रहा है। चीन ने हाल ही में भूटान, श्री लंका और भारत के कई पड़ोसी देशो के साथ संबंध बढाए हैं। वहीं इमरान खान ने अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए भ्रष्टाचार के मामले को सामने उठाया है। पाकिस्तान में सामान्य वोटिंग के दौरान हमला भी हुआ था जिसके कारण कई लोगो की जान चली गई थी। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के कुछ नौजवानों का मानना है कि वह देश में और विश्व में पाकिस्तान की हालत को सुधारने वाले व्यक्ति का चुनाव करेंगें। आज भी पाकिस्तान के कई इलाके ऐसे हैं जहा पर आज भी महिलाओं के वोटर आई कार्ड नही बने हैं।






LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments