आज केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के तीसरे दिन आदरणीय नरेंद्र मोदीजी की सरकार के 4 साल के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय स्थित दो महान विभूति (महापुरुषों) संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्वेदकर जी एवं बिहार के प्रथम दांडी यात्री स्व0 गिरिवरधारी चौधरी उर्फ “कारोबाबू”के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उसके परिसर पर स्वक्षता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गंदगी भारत छोड़ो,भ्रष्टाचार भारत छोड़ो,आतंकवाद भारत छोड़ो,जातिवाद भारत छोड़ो एवं सम्प्रदायवाद भारत छोड़ो का नारा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया एवं 2019 में फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनानें का संकल्प लिया गया। श्री झा ने कहा कि दृढ़ ईक्षा शक्ति बाले प्रधानमंत्री के कारण आज देश हीं नहीं विदेशों में भी भारत का डंका बजता है।मंडल अध्यक्ष श्री झा ने दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व एवं देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाले।इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मिंकू कुमार यादव,अमरेंद्र सिंह,शम्भू कुमार सिंह,रबिन्द्र कुमार सिंह,अशोक साह, जयमंगल ठाकुर,संजय कुमार सिंह,कपिलदेव महतो,बाबू कान्त झा,अनिल पासवान,सुबित कुमार पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।