कुशेश्वरस्थान: आज दिन के 10 बजे #भारत के “मन की बात” मोदी जी के साथ#
राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत एल.ई.डी युक्त विजय रथ को समस्तीपुर लोकसभा अन्तर्गत 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी मंडल में कुशेश्वरस्थान विधानसभा के BLA-1 मणि कान्त झा नें झण्डा दिखाकर रवाना किया।मणि कान्त झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के सत्तर साल बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो जनता से सीधे संबाद स्थापित करने का काम किये है।प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने जनता से सीधे संबाद स्थापित कर सबका साथ,सबका विकास मूलमंत्र के साथ जनता के दिलों को जीतने का काम किये है।मणि कान्त झा ने बताया की यह विजय रथ कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुशेश्वरस्थान उत्तरी,कुशेश्वरस्थान दक्षिणी,केवटगामा, महिसोत एवं सुघराईन पंचायत के बिभिन्न जगहों पर सभा के माध्यम से लोगों को मोदीजी के देश हित में किये गए कार्यों को दिखाया गया।मौके पर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष रामशरण यादव,जेरुन पासवान,अशोक आनंद,बैद्यनाथ दास, संजय कुमार सिंह,विकास कुमार,प्रभात कुमार झा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

