आज संगठन चुनाव को लेकर सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं कुशेश्वरस्थान पक्षिमी मंडल की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक शुरू होने से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह जिला सदस्यता प्रभारी श्रीमान राम कुमार झा एवं मंडल संगठन चुनाव प्रभारी श्रीमान मणि कान्त मिश्र ने संगठन के चुनाव प्रक्रिया की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए बताया कि किस तरह बूथ कमिटी,शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं सक्रीय सदस्य बनाया जायेगा।
उन्होंने संगठन को मंडल के सभी बूथों तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रीय भूमिका निभाने का आह्वान किया एवं 15 अक्टूबर तक सभी मंडलों में संगठन चुनाव संपन्न करानें का आह्वान किया।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर संगठन की दृष्टिकोण से मंडल को जिला में अब्बल बनानें की अपील की।
इस बैठक में जिला महामंत्री शिवजी यादव,संजीव साह, पूर्व जिला महामंत्री भगवान कृष्ण झा,जिला प्रवक्ता पारस नाथ चौधरी,रामविलास भारती, महिमापूर्वी के मंडल अध्यक्ष रामशरण यादव,मंडल सदस्यता प्रमुख बाबा कामेश्वर दास,प्रभात कुमार झा,मिंकू कुमार यादव,शोभा कान्त झा,संजय कुमार सिंह,रेणु कुमारी सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख,शक्ति केन्द्र प्रभारी ,मंडल पदाधिकारी, मंडल सदस्यता प्रमुख,मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित थे।