सिंहवाड़ा। स्थानीय थानाक्षेत्र के कटासा में तेलिया पोखर से मिट्टी लाने गई चार लड़कियों में से दो की मौत नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से हो गई,जबकि दो लड़कियों को युवकों ने बचा लिया।घटना सोमवार की है।दोनो लड़कियों की पहचान कटासा के मो रईस की बेटी आलिया परवीन(12वर्ष) व मो शोएब की बेटी नूरसबा(10वर्ष) के रूप में हुई है।दोनो गांव के ही मध्य विद्यालय की छात्रा थी।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।दोनों लड़कियों के परिवार की चीत्कार गूंजने लगी।बताया गया है कि परिजन व ग्रामीण पोखर से लड़कियों को निकाल कर सिंहवाड़ा सीएचसी ले गए,जहां डॉक्टर ने दोनो लड़कियों की मौत की पुष्टि की।