बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक इरफान खान का निधन हुआ था। अभी इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और बड़े दिग्गज का भी निधन हो गया है। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पूरे देश से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। बॉलीवुड के बहुत अभिनेता समेत देश के नेताओ ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे है। ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था और उन्हें गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में 67 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।
बॉलीवुड के अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने एक तस्वीर साझा की है की है और लिखा है ऋषि कपूर जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो एक शानदार अभिनेता और इंसान थे। देश के उपराष्ट्रपति वेकेया नायडू ने ट्वीट कर लिखा है कि फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से काफी दुखी ही। उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है।
राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल ने कहा है कि भारतीय सिनेमा के लिए ये हफ्ता काफी दुख देने वाला है, हमारे बीच से एक और लेजेंड ऋषि कपूर चले गए है। ऋषि कपूर एक शानदार अभिनेता थे जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादाई थे।
देश के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी दुख जताया। साथ ही अक्षय कुमार ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर की और लिखा है कि दिल आज भारी है क्यूंकि आज एक सदी खत्म हो गई।