ब्रेकिंग….. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवम वरीय पदाधिकारियो के साथ नगर पालिका मध्य विधलाय,सीतामढ़ी स्थित बाढ़ राहत केंद्र का जायजा लिया।उन्होंने राहत केंद्र पर उपस्थित कई बाढ़ पीड़ितों से बात कर चलाये जा रहे राहत कार्यो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने राहत केंद्र पर संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। राहत केंद्र स्थित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध दवाओं एवम चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया। राहत केंद्र स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राहत केंद्र पर चलाये जा रहे राहत कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने राहत केंद्र स्थित पंजीकरण सेन्टर का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिंटू,डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह,एसपी अनिल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।