केन ने अपने पहले दो विश्व कप मैच में 2 से ज्यादा गोल किए, ऐसा करने वाले वे 5वें खिलाड़ी बने विश्व कप इतिहास में पांचवीं बार हाफटाइम तक किसी टीम ने 5 गोल किए हैरी केन विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं छठा गोल करने से पहले इंग्लैंड ने 25 लगातार पास किए 1966 के बाद यह पहला मौका है जब इतने लंबे पास पर गोल हुआ नोवगोरोद. विश्व कप में ग्रुप जी के मैच में रविवार को इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। विश्व कप में इंग्लैंड ने अपनी सबसे भी दर्ज की। इससे पहले उसने डेनमार्क (2002 में), पोलैंड और पेराग्वे (दोनों को 1986 में) 3-0 से हराया था। साथ ही इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप के किसी मैच में 5 गोल किए। आखिरी बार 1966 में उसने जर्मनी के खिलाफ 4 गोल किए थे। कप्तान हैरी केन ने इस विश्व कप की दूसरी हैट्रिक लगाई। इससे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। केन ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 5 गोल अपने नाम कर लिए। उन्होंने रोनाल्डो और बेल्जियम के रोमोलू लुकाकू के 4-4 गोल को पीछे छोड़ दिया। केन के अलावा जॉन स्टोंस ने दो और जेसी लिंगार्ड ने एक गोल किए। पनामा के लिए विश्व कप इतिहास का पहला गोल 78वें मिनट में बलोए ने किया।